रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियों की अफवाह बहुत दिनों से है। लेकिन दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन आलिया लगातार रणबीर कपूर के परिवार से मिलती रही हैं जिसके फोटो भी खूब वायरल हुए थे। अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर खास बात कही है। 
ऋषि कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं। इस बारे में बताते हुए ऋषि कपूर कहते हैं, ‘यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है। समझे? मेरे चाचा शम्मी जी, शशि जी और मैंने अपने जीवनसाथी खुद चुना है। रणबीर कपूर को उसका जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है।’ गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में माना भी था कि वह इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट कई बार रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आई हैं। अभी हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर के पसंदीदा अंक 8 की टी-शर्ट पहनी थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal