मुंबई। बेगम जान फिल्म की एक्ट्रैस विद्या बालन ने शनिवार को रांची में थीं। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग उमड़ पड़े। यहां के न्यूक्लियस मॉल में उनका एक प्रोग्राम था, जहां बड़ी संख्या में लोग विद्या को देखने जमे हुए थे। उनके साथ फिल्म निदेशक महेश भट्ट भी थे।
इस दौरान विद्या बालन ने रांची एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक पिंक ऑटो में की सवारी की। फिल्म ‘बेगम जान’ झारखंड के लिए कई मायनों में खास है। क्योंकि इसकी 90 फीसदी शूटिंग झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर थाना के नंदनी गांव में हुई है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही हैं।
इस फिल्म की कहानी भारत-पाक बंटवारे के वक्त वेश्याओं के हालात पर बनी है। विद्या बालन को अपने पिंक ऑटो में बैठा कर लाने वाली महिला ऑटो ड्राइवर शिलवंती भगत ने बताया कि वह विद्या बालन और महेश भट्ट को पहचानती भी नहीं थी।
उन्हें अचानक अपने ऑटो में बैठा देखकर वह डर गयीं। मगर शीलवंती बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ बिताए यादगार क्षणों के लिए खुशनसीब मान रही हैं। बता दें कि ‘बेगम जान’ साल 2015 में आई बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में 11 एक्ट्रैसस हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal