बॉलीवुड स्टार्स के बारे में एक बात आप आसानी से कह सकते हैं कि इन्हें पार्टियां बहुत पसंद हैं। बीती रात करण जौहर के घर एक ज़बरदस्त पार्टी हुई। इस पार्टी में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा।
मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ मलाइका की पूरी गर्ल्स गैंग भी मौजूद रहीं। गर्ल्स गैंग में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा ख़ान के नाम शामिल हैं। बता दें कि मलाइका और करीना, करिश्मा आदि ये सभी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं और कई बार सोशल मीडिया पर सबने एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए गर्ल्स गैंग की बात कही है। बहरहाल, इस पार्टी में अर्जुन कपूर अपने बदले लुक में कुछ इस अंदाज़ में दिखे।
जैसा कि आप सब जानते हैं इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर खूब ख़बरें आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर नज़र आते रहते हैं और मलाइका को भी इस बात का बखूबी अंदाज़ा है कि उन पर कैमरे की निगाह हरदम रहती है। इस तस्वीर में मलाइका के पीछे नज़र आ रहीं करिश्मा कपूर और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा को भी इसका अहसास है।
करण जौहर की पार्टी में मलाइका और अर्जुन के अलावा करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही। करण जौहर के फेवरेट्स में ये दोनों बहनें शुरू से शामिल रही हैं और कई बार करण के घर आते-जाते ये स्पॉट होती रही हैं। 
गर्ल्स गैंग में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी शामिल हैं। करण की पार्टी में महीप कुछ इस अंदाज़ में दिखीं।
इन सबके अलावा सोहैल ख़ान की वाइफ सीमा भी इस गर्ल्स गैंग का हिस्सा हैं। सीमा भी करण की पार्टी में शामिल हुईं।
बहरहाल, आपने देखा कि करण जौहर की ये पार्टी बेहद प्राइवेट पार्टी रही, जिसमें कुछ गिने चुने स्टार्स ही शामिल हुए! बॉलीवुड में करण जौहर की पार्टी हमेशा से चर्चित रही है और करण भी अक्सर समय निकाल कर अपने घर पर पार्टियां करते रहते हैं। इन दिनों करण का चर्चित टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण’ क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल के बयानों के बाद विवादों में है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal