लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने दलितो,गरीबो, किसानों और आम नागरिकों के उत्थान के लिए केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गो व समुदायो को लाभाविन्त कर रही है। जबकि भाजपा विरोधी दल आज तक कुशासन से महिमामंडित करते रहे हैं। ये कुशासन और भ्रष्टाचार के मुख्य पालक रहे है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रभाव से विपक्ष द्वारा जनता का ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास करार दिया है। मौर्य ने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद सहित तमाम विपक्षी दल सूबे की सत्ता में लंबे समय से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में भागीदार रहे है। इन विपक्षी दलों की सरकारें की पहचान कुशासन, भाईभतीजावाद, अमीर-गरीब में भेदभाव, अपराधियों को संरक्षण और खराब कानून व्यवस्था वाली रही है। जबकि प्रदेश की जनता भाजपा शासित राज्यों में सुशासन, भयमुक्त प्रशासन और दलितो, गरीबों, मध्यम वर्ग और आम जनता की प्रगति बिना भेदभाव के साकार होते देख रही है।
श्री मौर्य ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों ने सुशासन और सभी के समान विकास का माडल बनाकर दिखाया है। इसलिए विपक्षी दल ‘कुशासन के गांठ में बंधन लगाएं भी तो जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। श्री मौर्य ने कहा कि आज की जनता विकास व सुशासन चाहती है, इसलिए भाजपा के साथ प्रदेश में परिवर्तन कर प्रदेश की जनता प्रदेश के हित में विपक्षी दलों की साजिश को नाकाम करेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal