 भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और बाढ़ से पिछले 24 घंटे में और सात लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी तक वर्षा और बाढ़ जनित हादसों में कुल 22 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में लगभग पूरे प्रदेश में भारी वर्षा होने की आशंका जताई है।मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने आज बताया कि बाढ़ और वर्षा जनित हादसों की वजह से प्रदेश में अब तक कुल 22 लोगों की मौत हुई है जबकि नौ लोग हैं। इनमें भोपाल और जबलपुर जिलों में पांच-पांच, विदिशा में तीन और रायसेन, रीवा, सागर, मंडला, टीकमगढ, सिवनी, दमोह, सीहोर, और आगर मालवा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रदेश में सबसे अधिक 80,000 लोग भोपाल में प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शाजापुर जिले में 50,000, जबलपुर जिले में 45,000, सतना जिले में 25,000, हरदा जिले में 25,000 और पन्ना जिले में 21,000 लोगों सहित पूरे प्रदेश में करीब 3,32,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैंउन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रदेश में 68 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 15,810 लोगों को आश्रय दिया गया है। भोपाल के 14 राहत शिविरों में 6,710, हरदा के 18 शिविरों में 2,000, सीहोर के आठ राहत शिविरों में 2,000, विदिशा के सात शिविरों में ।,400, और सतना के पांच शिविरों में 1,265 लोगों को रखा गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेज बारिश और बाढ़ से 2,360 मकान ध्वस्त हो गए हैं जबकि 17,263 मकान आंशित रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश में एनडीआरएफ की 45 दल, एसडीआरएफ के 5,000 जवानों, पुलिस बल के 8,00 और अन्य बल के 5,100 जवानों को बाढ़ राहत और बचाव के लिए तैनात किया गया है। जबकि सेना के 120 जवानों की सेवा सतना जिले में बाढ़ प्रभावितों को बचाने में ली गई।इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में वर्षा से उत्पन्न स्थिति और बाढ़ राहत कार्यो की समीक्षा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों के रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था करने तथा इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रदेश में अति वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कार्य शुरू हो गया है।चौहान ने बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के नमूनों की जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चत किया जाए कि कहीं भी दूषित पेयजल से बीमारियां नहीं फैले तथा प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध रहें।उन्होंने अतिवर्षा से हुए नुकसान का प्रतिवेदन शीघ्र केन्द्र सरकार को भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले के परासिया पुल टूटने से ग्राम बेलगांव में फंसे दस लोगों को निकालने की त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

		 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal