मुंबई । पाकिस्तान में भारतीय नाैसेनिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई जाने के बाद एक बार फिर भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कालकार राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के निशाने पर आ गए है।
मनसे ने साफ़ कर दिया है की भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को मार-मार कर बाहर निकाल देना चाहिए। जब तक कुलभूषण जाधव सकुशल भारत नहीं लौट आता तबतक किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को मुंबई में रहने नहीं देंगे।
अगर कहीं भी किसी ने उनकी मदद करने की कोशिश की ताे वह मनसे का दुश्मन होगा, देश का दुश्मन होगा। इस बार ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि फिर कोई कभी किसी पाकिस्तानी की मदद के बारे में सोंच भी नहीं पाएगा।
मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने पाकिस्तान जाकर उनका केक खाया है। अब देखिए बदले में हमें क्या मिल रहा है।
पाकिस्तान एक आतंकवादी देश हैं और फिर भी हम उनका साथ देते हैं। पाकिस्तानी लोग लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानेंगे। मोदी जी से निवेदन हैं कि इस देश के बेटे को भारत लेकर आए और जबतक कुलभूषण भारत नहीं आता तब तक पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर उन्हे भारत से मार-मार कर भगा दें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal