मुंबई। भारतीय नौसेना का युद्ध पोत INS बेतवा के साथ सोमवार को हादसा हो गया। डॉक्स मेकनिज्म फेल होने के बाद बेतवा तट पर टकराया और फिर पलट गया।
दो नौसेना जवानों की मौत हो गई हैं। 14 लोंगो का बचाया लिया गया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया, “यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
नेवल डॉकयार्ड से समुद्र में उतारते समय हादसा हुआ था।।” हादसा दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हुआ है।
युद्धपोत आईएनएस बेतवा 3800 टन का है। इसकी लम्बाई 126 मीटर है। 30 समुद्री मील की गति से चलने में सक्षम है। इसे 2004 में नौसेना में शामिल किया गया था। अत्याधुनिक सेंसर सुइट्स, जमीन से जमीन पर लंबी दूरी तक मिसाइल गिराने और मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों से लैस है।
साल 2014 में मुंबई में नौ सेना के बेड़े में शामिल होने जा रहा था उस समय यही युद्धपोत टकरा गया था। तब इस युद्धपोत का सोनार सिस्टम क्रैक हो गया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal