हाथरस। भारतीय जनता पार्टी में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अभी भी असमंजस में है, तो वहीं हाथरस में एक युवक ने खुद को भाजपा का मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताकर पोस्टर लगा दिए हैं।
युवक खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। भाजपा के पदाधिकारियों को सूचना मिली तो उन्होंने युवक को फटकार लगाया। हाथरस के रहने वाले पराग कमल अग्रवाल ने शहर में भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर पोस्टर लगाया हैं।
उसने बताया है कि वह हाथरस की सादाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ेगा। 2012 के विधानसभा चुनावों में इसका बड़ा भाई नयन कमल अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ चुका है। इनके पिता पीसी अग्रवाल बागला इंटर कॉलेज में शिक्षक थे।
लोगों से जब खुद को भाजपा का सीएम पद का उम्मीदवार बताने वाले युवक के बारे में पूछा गया तो इसे सिर्फ चर्चा में बने रहने की बात बताया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal