लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के बीच जारी उठापटक के बीच सूबे के राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है।
राज्यपाल ने कहा कि सपा में चल रही उठापटक पार्टी के अंदर की है, जिसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। यदि जरुरत पड़ी तो उचित निर्णय लिया जायेगा।
दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सपा से निकाल दिया गया है। ऐसे में तकनीकी दृष्टि से उनका मुख्यमंत्री के पद पर बने रहना सवाल पैदा कर सकता है।
इस संबंध में राज्यपाल का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री के साथ विधायकों का बहुमत है। यदि कोई ऐसा सवाल पैदा करेगा तो देखा जायेगा।
गौरतलब है कि सपा मुखिया ने अचिालेश को आज पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया और कहा कि अब अगला मुख्यमंत्री हम फिर से तय करेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal