मुम्बई। देश-दुनिया में सनी लियोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अब खुद ऐक्ट्रेस अपने दीवानों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई हैं।
सनी लियोनी ने घोषणा की है कि बहुत जल्द वह अपना ऐप लॉन्च करने वाली हैं। ऐसे में सनी के फैन्स के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है।
सनी लियोनी ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, यह बताते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं कि 6 दिनों के भीतर मैं अपना खुद का ऐप लॉन्च करने जा रही हूं।
आप ऐप का एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं- http://smarturl.it/SunnyLeoneApp
साल 2014 में गुड़गांव की एक कंपनी ने सनी लियोनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिसे लेकर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई थी।
सनी लियोनी का यह ऐप एक महीने में 3 लाख डाउनलोड हुए थे और बेहद कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप साबित हुआ।
हालांकि, इस ऐप के जरिए अडल्ट सामग्री देखने के इच्छुक लोगों को निराशा हाथ लगी थी। अब देखना यह है कि सनी अपने इस नए ऐप में अपने फैन्स के लिए क्या खास है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal