लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में देश व प्रदेश की राजनीतिक दिशा बदलने की कूबत हैं।
उन्होंने कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने कारनामें से कीचड़ फैला हुआ है जिसमें कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकलाज के बिना परिवार और लोकतंन्त्र दोनों नहीं चल सकता है।
श्री सिंह शनिवार को बुन्देलखंड के झांसी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल की सरकार रही हो या अब नरेंद्र मोदी की सरकार हो, किसी मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत किसी में नहीं है। अटल की सरकार में सकल घरेलू उत्पाद की दर सबसे ऊंची थी और आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है।
श्री सिंह ने कहा कि काग्रेस सपा वसपा पर भष्टाचार के अरोप लगे लेकिन कोई भाजपा पर अरोप नही लगा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि काग्रेस ने चुनाव के 4 महीने पहले खाट पकड़ ली थी अब राहुल गाधी जिस साइकिल पर वैठे है उस साइकिल की हवा निकली हुई है साइकिल पन्चर है।
उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यो तथा जनता के हितों में किए गए कार्यो की खुलकर प्रशंसा की और उनके प्रति जनता को आकर्षित किया । श्री सिंह ने पाकिस्तान की हरकतों का उल्लेख किया और कहा कि वर्तमान में पाक के हर हरकत का उत्तर देने के लिए सेना को अधिकृत किया हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal