मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा अब पंजाबी फिल्म बनाने जा रही है। प्रियंका ‘सरवन’नाम की फिल्म बना रही है जिसकी काफी शूटिंग कनाडा और चंडीगढ़ में हो चुकी है।इस फिल्म को प्रियंका काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहती है इसलिए अब उन्होंने बॉलीवुड के नामी निर्माता वाशू भगनानी से हाथ मिलाया है।
प्रियंका ने पहले ही ये कह दिया था कि भले ही वह इन दिनों अपने विदेशी परियोजनाओं में व्यस्त हो लेकिन वह किसी भी कीमत पर भारतीय फिल्मों से दूर नहीं हो सकती और इसी कारण उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में फिल्म बनाने का बीड़ा उठाया है। प्रियंका प्रोडक्शन की इस पंजाबी फिल्म को करण गुलानी निर्देशित कर रहे हैं जबकि फिल्म में अमरिंदर गिल , रंजीत बावा और सिमी चेहली की अहम भूमिकाएं हैं।
प्रियंका ने दो साल पहले ‘पर्पल पेबल्स पिक्चर्स’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी और उस बैनर पर अब तक वह भोजपुरी में‘ बम बम बोल रहा है काशी’और मराठी में ‘वेंटिलेटर’ नाम की फिल्म बना चुकी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal