उत्तर प्रदेश में आज सुबह से बदले मौसम से शीतलहर में इजाफा हो गया। पश्चिम यूपी के कई जिलों में बूंदाबादी और अन्य क्षेत्रों में बदली से लोगों में सिहरन दौड़ गई। लोगों को सुबह रजाई-कंबल से निकलने में देर लगी। सड़कों पर आवाजाही देर से शुरू हो सकी। मौसम के इस बदलाव से अचानक ठंड बढ़ गई है।
इस साल सर्दी के मौसम में लगातार बरसात पहली बार हो रही है। मेरठ, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ में बदली बूंदाबांदी का सुबह छह बजे से ही दौर जारी है। मध्य उत्तर प्रदेश में बदली छायी हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal