Friday , April 26 2024

केंद्र सरकार ने गोरखपुर में ‘कृषि विज्ञान केन्द्र’ खोलने को दी स्वीकृति

kiगोरखपुर । किसानों की स्वालम्बन के लिए आधुनिक खेती, तकनीकी एवं बीज अत्यन्त महत्वपूर्ण है। भारत सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को आधुनिक खेती, उनके स्वावलम्बन एवं उनकी आय को दुगुना करने के लिए गोरखपुर जनपद के लिए एक नया ‘कृषि विज्ञान केन्द्र’ स्वीकृत किया है। इस कृषि विज्ञान केन्द्र का शिलान्यास 23 अक्टूबर को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। साथ ही कृषि से सम्बन्धित एक आधुनिक मेले का उद्घाटन भी उनके द्वारा किया जायेगा।

उक्त जानकारी गोरक्षपीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद महन्त योगी आदित्यनाथ ने दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दुगुना करने तथा किसानों के स्वालम्बन व खुशहाली के साथ-साथ देश की समृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक परियोजनाएं घोषित की। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् से संरक्षण में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका आधुनिक खेती, कृषि तकनीकी एवं उन्नत किस्म के बीज के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

योगी बताया कि कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह 23 अक्टूबर, 2016 को ‘पूर्वांचल कृषि प्रदर्शनी एवं गोष्ठी’ का उद्घाटन भी करेंगे जिसमें कृषि से सम्बन्धित अत्याधुनिक तकनीकि उपकरण, उन्नत किस्म के बीज के अलावा कृषि से सम्बन्धित समस्त जानकारी एवं प्रदर्शन भी होगा। यह कृषि मेला 23 व 24 अक्टूबर, 2016 को महन्त दिग्विजयनाथ इण्टर कालेज, चैक माफी, विकास खण्ड जंगल कौड़िया, गोरखपुर के प्रांगण में आयोजित होगा।

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। कृषि से देश की अर्थव्यवस्था जुड़ी है। कृषि को आगे बढ़ाना सरकार एवं कृषि वैज्ञानिकों की साझा जवाबदेही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिये पूरी शिद्दत के साथ प्रयासरत हैं। इसी वजह से मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने गाँव, गरीब व किसानों के कल्याण के लिये नई-नई नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं। श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में कृषि को उन्नत बनाने में ग्वालियर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय महती भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के तमाम प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। श्री तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा मुरैना जिले में चलाए जा रहे बीहड़ सुधार कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही कहा कि इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com