मुंबई। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस:धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड़ हुई है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।
फोक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, ‘एमएस धोनी की बायोपिक को मिल रहे प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं।
भारत में नेट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार करना, भारत के सबसे सफल कप्तान को उसकी मातृभूमि से मिले प्यार का ही नतीजा है।’इस मॉडल का नाम सारा मैकडैनिअल है। इस मॉडल की तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal