Thursday , February 20 2025

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

a-pनोएडा । पूर्व केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री अशोक प्रधान पर दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दो वर्ष पूर्व महिला की शादी नोएडा के उद्यमी के साथ शादी हुई थी। महिला ने टाउन थाने में अपने पति आशीष जिंदल, ससुर पंकज जिंदल और पूर्व मंत्री एवं सपा नेता अशोक प्रधान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर और अशोक प्रधान ने 11 माह तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि अशोक प्रधान ने आरोप को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर को नोएडा के सेक्टर-24 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने कहा कि तथ्यों की जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। महिला की शादी नवंबर 2014 में उद्यमी आशीष जिंदल से हुई थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com