चंडीगढ़ . पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हाल ही में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी और उनके बेटे की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस साजिश में राज्य की पुलिस के भी शामिल होने की आशंका जताई है। 
दरअसल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रविवार याने कल पंजाब की राजधानी डीगढ़ से करीब 230 किमी दूर स्थित फरीदकोट शहर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की जबर विरोध रैली में शामिल हुए थे। इस रैली में उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए यह दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सुचना मिली है कि कुछ विपक्षी दाल पुलिस द्वारा उनकी और उनके बेटे सुखबीर बादल की हत्या की साजिश रच रहे है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि वे इस तरह की किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं है।
हालांकि बादल ने यह सुचना देने वाले का नाम या कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दे कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने यह रैली राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के साथ गतिरोध की वजह से आयोजित की गई थी। इस रैली के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद यह मामला पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में गया जहा से उन्हें इसकी अनुमति दी गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal