हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब बारी है हमारे सुपरस्टार प्रभास की …जीः हाँ जल्द ही वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट की लिस्ट में प्रभास अपना नाम जोड़ रहे है…अब आप सोच रहे होंगे की भला प्रभास ऐसा क्या कर रहे है तो हम आप को बता दे की आप जल्द ही प्रभास का स्टेचू देखेंगे बैंकाक के मैडम तुषाद में..साल २०१७ में आप अपने बाहुबली यानी प्रभास को बैंकाक के मैडम तुषाद में पाएंगे | दरअसल प्रभास का मोम का पुतला बन रहा है बाकी के कई दिग्गजों की तरह अब वो दिन दूर नहीं जब प्रभास के मोम का पुतला इस म्यूजियम की शान बढ़ाएगा | अगले साल मार्च २०१७ से प्रभास का ये मोम का पुतला बैंकाक के म्यूजियम में रखा जायेगा | इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मोम का पुतला २०१६ में बना था और अब प्रभास तीसरे भारतीय होंगे जिन्हें ये उपलब्धि प्राप्त हो रही है |
प्रभास आज के बहुत ही प्रसिद्ध सुपरस्टार हैं. वह सिल्वर स्क्रीन पर सिर्फ अपनी शैली और माचो चार्म के लिए ही नहीं जाने जाते बल्कि वह अपनी असल जिंदगी में भी एक सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपने परिवार की परंपरा को बरकरार रखे हुए हैं और उससे आगे ही बढ़ रहे हैं। प्रभास के पिता जी उप्पालापति सूर्य नारायणा राजू जी हैं जो की टॉलीवुड के बहुत ही प्रसिद्ध निर्माता हैं और उनके अंकल कृष्णम राजू जी टॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर और राजनीतिज्ञ हैं और आज प्रभास अपनी प्रतिभा से उनके नाम को और उचाईयो तक ले जाने का काम कर रहे हैं।प्रभास की प्रतिभा इस समय की महान फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ जो की साल २०१५ में आयी थी और वह भारतीय फिल्मो में दुनिया की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हैं और भारत में आज तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हैं। उस फिल्म के आने के बाद प्रभास गूगल पर भारत के सबसे अधिक खोजे जाने वाले कलाकार में से एक बन गए। उनका यह मोम का पुतला उनके दुनिया भर के प्रशंसको के अनुरोध पर ही बनवाया जा रहा हैं। मैडम तुषाद बैंकॉक उनके इस पुतले को महात्मा गांधी और नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली भारतीय व्यक्तित्व के रैंक में स्वागत करने के लिए अत्यधिक खुश है।
प्रभास ने इस मोम के पुतले के लिए हैदराबाद में मैडम तुषाद बैंकाक से आये कलाकार के साथ मीटिंग की जहाँ उनके ३५० फोटोज लिए गए और साथ ही साथ उनका माप भी लिया गया जिस से उनका स्टेचू बिलकुल उनके सामान बनाया जाए | वह अपने चरित्र “अमरेन्द्र बाहुबली” के रूप में दिखाए जायेंगे और वह वहां पर अपने लड़ाई कवच में देखे जायेंगे। फिल्म बाहुबली से लोगों के दिलों में घर करने वाले प्रभास का दुनिया के कोने कोने में बहुत प्रशंसक बैठे हैं और लोग उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। अपने माप देने के दौरान प्रभास ने बताया की वह बहुत ही खुश है की उनको इस सम्मान से नवाज़ा जा रहा हैं और यह सब उनके प्रशंसको की वजह से ही हुआ हैं। वह अपने प्रशंसको के प्यार और उनके सम्मान के लिए उन्हें तहे दिल से शुक्रिया देते हैं। उन्होंने फिल्म बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली जिन्हें वह अपना गुरु भी मानते हैं उनको भी शुक्रिया किया क्योंकि उन्होंने उन्हें काबिल समझा और उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया। २०१७ में बैंकाक के मैडम तुषाद में प्रभास के प्रशंसक उनसे कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हो पाएंगे और हाँ सेल्फी भी ले पाएंगे वहां के मूवी रूम में जहाँ पर पहले से ही कई मूवी स्टार्स के पुतले हैं जैसे की स्पाईडरमैन , वोल्वेरिन , जेम्स बांड , और कैप्टेन अमेरिका जो कि मैडम तुषाद बैंकाक में सियाम डिस्कवरी की चौथे फ्लोर पर उपस्थित हैं। 3 Attachments
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal