इन दिनों प्रियंका और निक जोनस का एक साथ होना टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरों में प्यार में डूबे दिख रहे हैं और अपने रिश्ते पर खुल कर कुछ बोल भी नहीं रहे हैं। फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही सगाई कर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबर है कि ये कपल इस साल जुलाई या अगस्त के महीने में इंगेजमेंट कर सकता है। हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां और चचेरी बहन परिणीती से मलावाने इंडिया लाई थीं। वहीं निक ने प्रियंका को पहले ही अपनी फैमिली से रूबरू करवा दिया था। बी टाउन से आ रही खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपने घर सगाई और शादी की बात करने के लिए ले कर गई थीं। 
प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस। फोटो : योगेन शाह
दोनों के हाथ में दिखी एक जैसी रिंग
प्रियंका और निक के रिश्ते की बातें तब सबको सच लगने लगीं जब इन दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग देखी गई। दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते स्पॉट हो जाते हैं पर इस बार सिर्फ ये दोनों साथ में ही नहीं इनके हाथों में अंगूठियां भी स्पॉट हो गईं। मिड डे के अनुसार दोनों के हाथ में एक जैसी ही अंगूठी देखी गई और अब कहा जा रहा है कि दोनों अगले महीने सगाई भी करने जा रहे हैं। दरअसल इन दिनों बी टाउन के सबसे चर्चित कपल प्रियंका और निक के गोवा से लौटने के बाद दोनों के हाथ में रिंग दिखी जिसे लेकर कई तरह की बातें बन रही हैं। इन्हीं तस्वीरों की वजह से दोनों की सगाई की खबर भी आई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal