Thursday , February 20 2025

बिपाशा अब पति के साथ करेंगी कंडोम विद्यापन

मुंबईः बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बासु के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उनके पति करन सिंह ग्रोवर भी आजकल फ्री है। तो अब ऐसे में इन दोनों के लिए ही कंडोम कंपनी कुछ अच्छा लेकर आई है।

जी हाँ, सुनने में आया है कि, बिपाशा जल्द पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कंडोम ऐड में नजर आएंगी। इन दोनों के फ्री टाइम के चलते एक कंडोम कंपनी ने ब्रांड एम्बेसडर का ऑफर दिया है। जिसके बाद से बिपाशा और करण इस ब्रांड के हर कंडोम ऐड में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि उनकी शादी के बाद अब यह खबरे भी उड़ रही है की वह गर्भवती है। जी हाँ, बिपाशा बासु टीवी कलाकार करन सिंह ग्रोवर के साथ में शादी के बंधन में बंधी है।

शादी के बाद यह कपल अपने हनीमून एन्जॉय के चलते भी काफी सुर्खियों में रहा है। इसकी कुछ फोटोज भी बिपाशा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लेकिन अब बच्चे के सवाल पर भी बिपाशा ने गुस्से में कहा, ‘अरे क्या बच्चे-बच्चे की जिद लगा रखी है’ साथ ही बिपाशा ने ट्विटर पर आगे कहा कि, ‘मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानने की इच्छा रखना बहुत ही स्वीट बात हैं और साथ ही कष्टप्रद भी हैं।

अभी वैसे भी वह किसी भी फिल्म में हमे नजर नही आ रही है। बता दें रणवीर सिंह, सनी लियोनी, पूजा बेदी और वीना मलिक जैसे कई स्टार्स हैं जो पहले ना सिर्फ कंडोम ब्रांड्स के एम्बेसडर रह चुके हैं बल्कि उनके कई ऐड्स में भी नजर आ चुके हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com