Sunday , April 28 2024

बिहार के आधा दर्जन जिलों में आग का कहर, कटिहार में 30 लाख की संपत्ति राख

बिहार के आधा दर्जन जिलों से अगलगी की खबर आ रही है। सर्वाधिक क्षति कटिहार जिले में हुई है। कटिहार में अगलगी की घटना में 30 लाख की संपत्ति जलकर रख हो गई है। जबकि, नालंदा में एक महिला की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा सीतामढ़ी, वैशाली, सीवान, गया आदि जिलों में आग लगने की घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार सीवान जिले में अगलगी की चपेट में आधा दर्जन झोपड़ीनुमा घर आ गए हैं। इसमें एक लाख से अधिक की संपत्ति जल गयी है। मामला जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव का है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना को लेकर मुहल्ले में लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कहा जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोग खुद किसी तरह जान बचा बाहर निकले। जबकि, सामान को वे नहीं बचा सके।

इसी तरह नालंदा में भी आग लगने की घटना हुई है। अस्थावां में आग लगने से महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अंगीठे की आग से बच्चे को सेंक रही थी, तभी उसके कपड़े में आग पकड़ ली। ठंड के कारण उसे पता नहीं चला। जब तक इसका अहसास होता, तब तक देर हो चुकी थी। महिला को नहीं बचाया जा सका।

वैशाली और सीतामढ़ी से भी आग लगने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि सीतामढ़ी में अगलगी की चपेट में 4 घर आ गए हैं। हजारों की क्षति हुई है। खासकर इस ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के जल जाने से रात गुजारने पर भी आफत है। जरूरत के सामान राख हो जाने से प्रॉब्लम बढ़ गयी है। वहीं गया में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 50 हजार कैश समेत लाखों के नुकसान हो गए हैं। घटना कालचक्र मैदान के निकट हुई है।

लेकिन इस अगलगी में सर्वाधिक क्षति की खबर कटिहार से आ रही है। कटिहार के सेमापुर ओपी क्षेत्र के सकरैली में बुधवार की देर रात खाद एवं किराना सामान के थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आग लग गई। अगलगी में करीब 30 लाख रुपये मूल्य का खाद और किराना सामान जल गए। बताया जाता है कि 10 लाख के केवल खाद ही था। किराना थोक विक्रेता के अनुसार इसमें बिस्कुट, तेल, प्रसाधन सामग्री सहित उपभोक्ता सामग्री जलकर राख हो गई। लगभग 10 घंटे के बाद आग पर काबू पासा जा सका।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com