भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी का अभियान तभी पूरा होगा जब उसकी सरकारें केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बन जाएंगी। अमित शाह मंगलवार को यहां 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का मुआयना करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम तब तक पूरा नहीं होगा जब तक कि केरल, तेलंगाना, आंध्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकारें न बन जाएं।
केरल में पार्टी की मजबूत हो रही स्थिति का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ माकपा की राजनीतिक हिंसा के बावजूद भाजपा सही दिशा में प्रगति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ के उन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। माकपा वैसे ही राज्य से उखाड़ी जाएगी जैसे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अपदस्थ हुई है।
दक्षिण केरल की छह संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान शाह ने राज्य में नए पार्टी प्रभारी की नियुक्ति पर कोई जिक्र नहीं किया। उल्लेखनीय है कि इसी मई में कुम्मनम राजेस्खरन को मिजोरम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से केरल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal