मौसम बदलते ही मच्छरों का आंतक बढ़ जाता है। घर में कुछ पौधे लगाकर मच्छरों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको बताते है कि घर में कौन से पौधे रखने से मच्छरों को भगाया जा सकता है।
1. कैटनिप-कैटनिप के पौधे को घर की बालकनी पर लगाएं। इससे घर में मच्छर नहीं आएगे। कई कीड़े मारने वाली दवाईयों में कैटनिप का इस्तेमाल किया जाता है।
2. सिट्रानेला-इस पौधे की गंध से मच्छर दूर भाग जाते है। कई मॉस्किटो में सिट्रानेला का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें नींबू की तरह सिट्रस की खूशबू आती है।
3. लेमन बाम-यह पौधा देखने में पुदीने के पौधे की तरह लगता है। इस पौधे की गंध से मच्छर दूर भागते है। इस पौधे को आप छाया में भी रख सकते है इसलिए इसे कमरे के कोनों में रखें।
4. गेंदा-वैसे तो यह पौधा हर घर में पाया जाता है। इसकी गंध बहुत तीखी होती है। इसके आस-पास मच्छर फटकते नहीं है।
5. लैवेंडर-यह पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है और इसकी खूशबू बहुत तीखी होती है। इससे मच्छर भाग जाते है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal