नई दिल्ली। ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान पर उनकी एक 32 वर्षीय महिला रिश्तेदार द्वारा लगे यौन उत्पीड़न के मामले के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन पहले अमानतुल्लाह के साले की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं और अमानतुल्लाह उसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने शिकायत में यह भी कहा कि अमानतुल्लाह उन्हें 4 साल से परेशान कर रहे हैं। गलत नीयत के साथ-साथ छेड़खानी भी कर रहे हैं। इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। शिकायतकर्ता महिला ने विधायक और उनके समर्थकों पर धमकाने और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 16 सितंबर को पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय से फरियाद लगाई थी। पीड़िता ने 17 सितंबर को जामिया नगर थाने में भी एक शिकायत दी थी। विधायक पर पहले भी एक महिला छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगा चुकी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal