बुधवार को मुंबई के एक पंच सितारा होटल में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी वेडिंग पार्टी दी। यह पार्टी मीडिया और कुछ चुनिंदा मेहमानों के लिए रखी गयी थी। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।
प्रियंका ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका आधुनिकता के साथ-साथ ट्रेडिशन का भी पूरा ध्यान रखती हैं, जो आप उनकी तस्वीरों में देख सकते हैं।
इस मौके पर निक और प्रियंका की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी।
आपको याद होगा जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली में एक वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी दी थी लेकिन, मुंबई में पार्टी के लिए उन्होंने लंबा इंतज़ार करवाया।
बहरहाल, एक दूसरे की आंखों में आंखें डालते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर से आप समझ सकते हैं कि दोनों एक दूसरे से कितनी मोहब्बत करते हैं!
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal