रामगढ़ ।बिहार के आरा से रांची आ रही तिवारी कोच बस मांडू ब्लॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना शनिवार सुबह की है। घटना में 24 लोग घायल हो गये। जिसमें बस चालक मोहम्मद इरफान और यात्री निर्मल सिंह ;75द्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांचीए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार आरा से रांची आने के क्रम में मांडू ब्लॉक के पास ट्रक से साइड लेने के क्रम में बस ने ट्रक को पहले धक्का मार दिया और इसके बाद सड़क किनारे एक गडढ़े में जा गिरा। सभी घायलों का इलाज मांडू अस्पताल में किया जा रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal