 रायबरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिले के सबसे बुजुर्ग कांग्रेसी उमाशंकर मिश्र का लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे।सोमवार को उनका पार्थिव शरीर लोगों के अन्तिम दर्शनार्थ तिलक भवन में रखा गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से प्रियंका गांधी लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचीं। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अन्तिम संस्कार के लिए डलमऊ स्थित घाट पर ले जाया गया।इस मौके पर प्रियंका गांधी ने उमाशंकर मिश्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इसके बाद प्रियंका लखनऊ होते हुए दिल्ली लौट गईं। तिलक भवन में जिले अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।उमाशंकर मिश्र करीब सात दशक से कांग्रेस से जुड़े थे।

		 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal