चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना शहर में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात हथियारबंद युवकों ने एक कपड़ा व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया।
लुधियाना की जोधेवाल बस्ती में कपड़े का कारोबार करने वाले 55 वर्षीय राजिंदर सिंह घर के बाहर टहल रहे थे कि अचानक हथियारबंद युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
बताया गया कि मृतक राजिंदर सिंह जोधेवाल में किराए के मकान में अकेला रहता था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal