Sunday , April 20 2025

शास्त्रीनगर में भाजपा नेता ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर

मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में शुक्रवार रात विवाद के बाद भाजपा नेता कुलदीप तोमर ने लाइसेंसी हथियार से पत्नी को गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी।

वारदात के बाद आरोपी भाजपा नेता ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया। घायल महिला को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, वहां हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

एल ब्लॉक स्थित मकान नंबर 965 निवासी कुलदीप तोमर भाजपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर है। बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे कुलदीप घर पर आए तो उनका पत्नी पूनम(38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में कुलदीप ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जो पूनम के सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी। लहूलुहान पूनम वहीं गिर पड़ी। वारदात से परिजनों में हड़कंप मच गया। दहशत में आए भाजपा नेता ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, मगर उसके भांजे ने हथियार छीन लिया।

आनन-फानन में घायल महिला को आनंद हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, नाजुक स्थान पर गोली लगी है। ऐसे में देर रात तक हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप के घर पहुंचते ही दंपति में विवाद हो गया। इस दौरान कुलदीप ने लाइसेंसी हथियार से जो गोली चलाई, वह मकान की छत से छूकर महिला के सिर में जा लगी।

मामला दबाने का प्रयास

आरोपी कुलदीप तोमर भाजपा के एक विधायक का खास है। वह प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों में भी कुलदीप की अच्छी पैंठ बनी हुई है। वारदात के बाद इस पूरे घटनाक्रम को दबाने का प्रयास किया गया। नौचंदी इंस्पेक्टर एसके राणा यह कहते नजर आए कि उन्हें इस घटना की जानकारी ही नहीं है। जबकि आनंद हॉस्पिटल में नौचंदी थाना पुलिस मौजूद थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com