रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के ग्रैंड एंगेजमेंट 30 जून को हुई। इस दिन की धूम आज तक तमाम वीडियोज के जरिये देखी जा रही है।
अब जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें श्लोका मेहता को ईशा अंबानी के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है।
इस एंगेजमेंट से पहले अंबानी परिवार ने गुरुवार, 28 जून को प्री-एंगेजमेंट पार्टी अपने मुंबई स्थित घर पर रखी।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे और इस ग्रैंड पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। प्री-एंगेजमेंट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नीता अंबानी क्लासिक डांस करती नजर आ रही हैं।
पार्टी में लाल रंग की हैवी साड़ी, हैवी ज्वेलरी और नाक में बड़ी-सी नथ पहनकर नीता अंबानी काफी सुंदर लग रही थी। उसमें भी जब स्टेज पर उन्होंने डांस किया तो माहौल ही बदल गया। इस वीडियो में नीता अंबानी फिल्म ‘काई पो चे’ के गाने शुभारंभ.. पर थिरकती नजर आ रही हैं।
इसी पार्टी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भाई आकाश अंबानी और होने वाली भाभी श्लोका मेहता की आरती उतार रही है। आरती उतारने के बाद जल छिड़कने की रस्म में वह भाई के साथ शैतानी भी करती है। वहीं अचानक श्लोका अपनी होने वाली ननंद ईशा के पैर छूने लगती है। जैसे ही वह पैर छूती है, ईशा उसे अपने गले लगा लेती है।
इस पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सचिन और अंजली तेंडुलकर भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्त अमेरिकी प्रसिद्ध गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ पहुंची। वह इस पार्टी के एक दिन पहले मेहंदी की रस्म में भी शामिल हुई थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal