लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मार्या ने कहा कि 21 सितम्बर को होने वाली रैली में बसपा मुखिया का घमण्ड चूरकर उनका भंडाफोड़़ करुंगा। उनको अपने भ्रष्टाचार के बारे में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। स्वामी प्रसाद रविवार को राजधानी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजधानी में परिवर्तन महारैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केवश प्रसाद मौर्या होगें। स्वामी प्रसाद ने कहा कि रैली में 5 लाख की भीड़ इकट्ठा होगी।
उन्होंने कहा कि मायावती दलितों के सम्मान को थैलीशाह के हाथों बेच रही है जिसका खुलासा रैली में करूँगा। इस रैली से उनका घमंड टूटेगा। स्वामी ने कहा कि भाजपा के बीच में कई कार्यक्रम हुए जिसमें मै अपनी इस रैली के लिए मंडलों का दौरा कर रहा था। इसकी वजह से मैं भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाया। इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पता है। रैली की तैयारियां में जुटे मौर्य ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो भ्रष्ट लोगों को जेल भेजा जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal