लेख – मनोज शुक्ल
“13 वर्षीय आदित्य के पेट में मिलीं 56 वस्तुएं, जिनमें घड़ी के सेल और ब्लेड भी शामिल। डॉक्टर भी हैरान, मौत के बाद चौंकाने वाला खुलासा।”
हाथरस । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हाथरस के एक 13 वर्षीय बालक आदित्य का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके पेट में घड़ी के सेल, ब्लेड के टुकड़े समेत 56 चीजें पाईं। यह मामला डॉक्टरों के लिए भी हैरान करने वाला बन गया है, क्योंकि पेट में इतने ब्लेड मिलने के बावजूद उसके गले में कोई चोट का निशान नहीं था।
कुछ दिनों पहले आदित्य को पेट में तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे और अन्य जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में 56 चीजें मौजूद हैं, जिनमें घड़ी के सेल और ब्लेड के टुकड़े भी शामिल हैं। यह मामला हाथरस के आदित्य की मौत के साथ एक चौंकाने वाली घटना बन गया है, और डॉक्टर्स भी इसका सही कारण समझने में असमर्थ हैं।
विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को “भाई दूज” की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal