बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गणेश नगर कॉलोनी में डेंगू से सात लोगो की मौत के बाद लोगों ने सड़क पर निकल कर हंगामा किया और बदायूं मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
बुधवार को देर रात बरेली-बदायूं मार्ग पर गणेश नगर कॉलोनी के निवासियों ने हंगामा करते हुए यातायात अवरूद्ध कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मार्ग खाली करने को कहा तो लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
आक्रोशित लोगों का आरोप है कि उनके जनप्रतिनिधियों से उन्होंने कई बार क्षेत्र में फैले सीवर के पानी और नाली न होने की शिकायत की। इसके बावजूद किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
बुधवार को कॉलोनी के सात लोगों की डेंगू से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द यहां छिड़काव की व्यवस्था हो और मृतकों को मुआवजा मिले।
पूरे मामलें की सूचना जिला प्रशासन को हुई को देर रात्रि वहां प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal