Thursday , September 19 2024
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

डॉ हिमंत बिस्व सरमा पार्ट टाइम मुख्यमंत्री: भूपेन बोरा

लखीमपुर, असम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एक पार्ट टाइम मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जून माह से लेकर अबतक मुख्यमंत्री का आधा समय झारखंड राज्य में बीता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का डॉ. सरमा को प्रभारी बनाए जाने के दो कारण हैं। पहला कारण तो यह कि वे काफी नीचे उतरकर अमर्यादित तरीके से सांप्रदायिक बातें बोल सकते हैं। दूसरा कारण यह है कि डॉ. सरमा को जहां तक हो सके नीचे उतरकर तोड़-फोड़ करके सत्ता हासिल करने में महारत हासिल है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डॉ. सरमा को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 13 वर्षों तक असम में असम समझौता क्रियान्वयन मंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री आदि पदों पर रहते हुए उन्होंने कुछ भी काम नहीं किया। आज भी छह जनजातियों के जनजातिकरण से संबंधित मुद्दा लंबित है।

इससे संबंधित जस्टिस बिप्लब शर्मा कमेटी की रिपोर्ट को उन्होंने दबाकर रखा है। हर तरफ राज्य में अराजक स्थिति बनी हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए झारखंड में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. सरमा पर कई आरोप लगाए।

YOU MAY ALSO READ: लखीमपुरखीरी सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com