गाजियाबाद। खोड़ा कालोनी में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने पत्नी को चाकुओं से गोद कर मार डाला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी स्वतन्त्र सिंह ने शनिवार को बताया कि रात में थाना खोड़ा पर सूचना प्राप्त हुई कि खोड़ा गाँव चौकी क्षेत्रान्तर्गत एक महिला पूजा गंगवार को उनके पति लोकेश गंगवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है।
सूचना पर तत्काल थाना खोड़ा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि घायल महिला को नोएडा के फोर्टिज होस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
आरोपित लोकेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिय़ा गया है। लोकेश गंगवार मूलरूप से बरेली का रहने वाला है। जो खोड़ा कालोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
YOU MAY ALSO READ: बिजनाैर में एक और मादा गुलदार पिंजरे में फंसी
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal