Tuesday , September 17 2024
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मंत्री डॉ. संजय निषाद

पात्र मत्स्य पालकों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ:डॉ.संजय निषाद

-अन्तिम पायदान पर खड़े पात्र लाभा​र्थी को मिले फायदा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को गाजियाबाद में कहा कि पात्र मत्स्य पालकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में दिलाया जाय। श्री निषाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय कुमार निषाद ने बैठक में वर्ष 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 13 सितंबर तक निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य बीज वितरण की प्रगति, ग्राम सभा के तालाबों का दस वर्षीय पट्टा व विभागीय जलाशय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बैठक में संजय निषाद कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंशानुरूप अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थी को भी योजना का लाभ पहुंचाना है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती हैं, इसके लिए योजनाओें का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। अस्पतालों, झुग्गियों, मछली बाजार के क्षेत्रों सहित अन्य जगह पर कैम्प लगाकर, पम्पलेट बांटकर, होर्डिग-बैनर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएं। मछुवारों से जुड़ी समितियां, जन सेवकों, जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य के माध्यम से हर व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे। इसके लिए सहयोग लीजिए।

यह भी पढ़ें: संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

मंत्री ने कहा कि निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक प्रचार किया जाएं।

बैठक से पूर्व उनके आगमन पर कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. निषाद को गॉड आफ आनर दिया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष कश्यप समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com