लखनऊ । राजधानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया गया। लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई सांसदों और विधायकों ने इस अभियान में भाग लिया।, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई सांसदों और विधायकों ने इस अभियान में भाग लिया।
यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन स्टॉल: इंटरनेशनल ट्रेड शो का मुख्य आकर्षण
लखनऊ महानगर के सभी 2314 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आम जनता को भाजपा सदस्य बनाने का अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बूथ संख्या 228 पर कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। भूपेंद्र सिंह ने मध्य विधानसभा मंडल 3 और पश्चिम विधानसभा मंडल 1 में सदस्यता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ा और टोल फ्री नंबर के माध्यम से सदस्यता सुनिश्चित की।
केशव मौर्य ने ग्राम डिगडिगा में बूथ संख्या 312 पर अभियान चलाया, वहीं बृजेश पाठक ने चारबाग में बूथ संख्या 28 पर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, बृजलाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, महापौर सुषमा खर्कवाल और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व किया।
भाजपा के इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर अधिकतम लोगों को पार्टी से जोड़ना और डिजिटल माध्यम से सदस्यता बढ़ाने के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील की और इस अभियान को भाजपा की व्यापक संगठनात्मक ताकत का हिस्सा बताया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal