लखनऊ। राजधानी में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्की पूर्वी हवाएं भी चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में कई इलाकों में बादलों की गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। माना जा रहा है कि अगले दो तीन-चार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
लखनऊ में गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा। हल्के बादल छाए और हवा भी चल रही है। चार दिनों तक बारिश के आसार मौसम विभाग ने आज से 4 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हल्की बरसात के साथ ही कई जगहों पर तेज बरसात दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के प्रयास लाये रंग, जाने पर्यटकों को क्यूँ लुभा रहा बुन्देलखण्ड?
उन्होंने बताया कि पूर्वी यूपी में आज कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही दो दिनों में लखनऊ समेत इसके आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश होगी। तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जाएगा।
सामान्य बारिश के बराबर हुई लखनऊ में बारिश लखनऊ में बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। 1 जून से लेकर अभी तक लखनऊ में 666.3 MM बरसात हुई है, जबकि सामान्य बारिश का औसत भी 666.3 MM है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण अब सामान्य बारिश के बराबर बारिश का आंकड़ा पहुंच चुका है।
कैसा रहा बुधवार का मौसम
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal