चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि यह नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत किया गया है, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है कि सीएम को भर्ती करने की असली वजह क्या है।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मान के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मैनपुरी में क्या बोले उप मुख्यमंत्री केशव… पढ़ें रिपोर्ट
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal