Tuesday , October 8 2024
तालाब में मिला बीयर की दुकान के मुनीम का शव

तालाब में मिला बीयर की दुकान के मुनीम का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बहराइच। रविवार की सुबह से गुमशुदा युवक का शव तालाब में मिला। मृतक एक बीयर की दुकान में मुनीम का काम करता था। गांव के ही एक समुदाय विशेष के लोगों से पशु हांकने को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौत को अस्वाभाविक बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरवा निवासी गिरधारी (45) पुत्र मूलचंद्र मरौचा बाजार में स्थित बियर की दुकान पर मुनीम था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। खेत में मवेशी होने की सूचना पर रात बजे वह खेत गया। उसने मवेशी हांक दिया। मवेशी पड़ोसी सत्तार राईनी के खेत में चली गई। इस पर सत्तार समेत अन्य लोगों ने मुनीम से मारपीट की। इसके बाद सभी अपने घर चले गए।

रविवार सुबह मुनीम सो कर उठा और खेत की तरफ जाने लगा। तभी अचानक वह गायब हो गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थाने में भी सूचना दी। वहीं सोमवार सुबह मुनीम का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया।

परिवार के लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरएस वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौत संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

also read :स्पेस से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगी भारतीय मूल की ये अंतरिक्ष यात्री

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com