Thursday , October 10 2024
ग्राम स्तर पर जल संरक्षण की चुनौतियों पर चर्चा....पढ़े विस्तार से

ग्राम स्तर पर जल संरक्षण की चुनौतियों पर चर्चा….पढ़े विस्तार से

लखनऊ। अटल भूजल योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 10 अक्टूबर 2024 को दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं ग्राम स्तर के समन्वयकों की क्षमता संवर्धन करना था, ताकि जल सुरक्षा और भूजल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Read It Also :- रतन टाटा जी का निधन एक युग का अन्त है: नन्दी

इस कार्यक्रम में अटल भूजल योजना की अवधारणा, जल संरक्षण, जल उपयोग दक्षता, डेटा अपलोडिंग, और जल सुरक्षा योजनाओं की प्रभावशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

राज्य भूगर्भ जल विभाग के निदेशक, डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, और अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भूजल गिरावट की समस्या को दूर करने के लिए सतत भूजल प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को बढ़ाने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समुदाय की भागीदारी के साथ जल सुरक्षा योजना का क्रियान्वयन करना है।

कार्यक्रम के महानिदेशक, श्री एल. वेंकटेश्वर लू, ने भूजल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रशिक्षुओं को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com