भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने टेलीकॉम सेवा में एक नई क्रांति लाते हुए कमर्शियल 4G सर्विस को लॉन्च करने की घोषणा की है, साथ ही अगले साल जून में 5G सर्विस की पेशकश की योजना भी बनाई है। हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में BSNL ने अपनी कई नई सेवाओं का प्रदर्शन किया, जिसमें नया लोगो और ब्रांड स्लोगन भी शामिल है।
कंपनी ने अपने पुराने लोगो को बदलकर भगवा रंग के गोले और भारत का नक्शा दिखाते हुए एक नई पहचान बनाई है। साथ ही, ‘Connecting India’ के बजाय ‘Connecting Bharat’ स्लोगन अपनाया गया है, जो BSNL की नई ब्रांडिंग रणनीति को दर्शाता है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और BSNL के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस नए लोगो का अनावरण किया।
also read:लखनऊ: एमआई बिल्डर के ठिकानों पर IT का छापा, टैक्स चोरी के आरोप
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal