“अमेरिका का बड़ा कदम: भारत की 19 कंपनियों पर प्रतिबंध। रूस-यूक्रेन युद्ध में मदद का आरोप। जानिए कौन सी कंपनियां हैं शामिल और इस प्रतिबंध के असर।”
अमेरिका । अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और 2 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें इन पर रूस को सामग्री उपलब्ध करवाने का आरोप है। ये कदम रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर उठाया गया है। इन भारतीय कंपनियों के अलावा अमेरिका ने चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की भी कई कंपनियों को प्रतिबंधित किया है।
अमेरिका ने इन कंपनियों पर आरोप लगाया है कि ये रूस को ऐसे उपकरण और सामग्री उपलब्ध करा रही हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस के समर्थन को कम करना और यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर दबाव बढ़ाना है। इन प्रतिबंधों से भारतीय व्यापारियों और अमेरिकी-भारतीय संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।
विशेषज्ञ की राय:-
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रतिबंधों से भारतीय कंपनियों के लिए विदेशी व्यापार में कठिनाई हो सकती है। साथ ही, यह मामला भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को भी प्रभावित कर सकता है।
“विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को “गोवेर्धन पूजा व भाई दूज” की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal