“बागपत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नेता पर युवती ने आपत्तिजनक हरकतों का आरोप लगाया। नेता ने इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। पुलिस जांच की मांग की गई है।”
बागपत। बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र से कांग्रेस जिलाध्यक्ष युनुस चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो में युवती बार-बार “मामी आ जाएंगी” कहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। वीडियो के सामने आते ही युनुस चौधरी ने इसका खंडन किया और इसे अपने राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया।
युवती ने बताया कि उसकी मां का देहांत हो चुका है और पिता गंभीर बीमार हैं। आर्थिक तंगी के कारण उसने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से नौकरी में मदद की अपील की थी। महिला का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने उसे मदद के बहाने बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की।
कांग्रेस नेता ने इसे साजिश बताया और कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। कांग्रेस पार्टी में इस मामले पर चर्चा जारी है, और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को “गोवेर्धन पूजा व भाई दूज” की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal