“झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। शुरुआती रुझानों में JMM+ 41 और BJP गठबंधन 31 सीटों पर आगे।”
रांची, झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है, और शुरुआती रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
81 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 73 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें JMM+ गठबंधन 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है।
महत्वपूर्ण आंकड़े:
JMM+ ने बहुमत के लिए जरूरी 41 का आंकड़ा छू लिया है।
BJP गठबंधन को पिछली बार की तुलना में सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
झारखंड में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal