Sunday , February 23 2025
अखिलेश यादव के बयान, संभल में न्याय, भाजपा सरकार के खिलाफ, समाजवादी पार्टी संघर्ष, उत्तर प्रदेश का राजनीतिक हाल, अखिलेश यादव के आरोप, भाजपा की नीतियों पर हमला, समाजवादी पार्टी की योजनाएं, Uttar Pradesh politics, Akhilesh Yadav statements, Samajwadi Party struggle, justice in Sambhal, corruption in BJP, Akhilesh on BJP policies, BJP government failures,
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा बयान

किसानों का अपमान व शोषण अब और नहीं: सपा का भाजपा पर तीखा प्रहार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा और शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किए और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया।


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा साबित हुआ है। फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही, और धान की खरीद भी नहीं हो रही है। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सरकार ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डीएपी खाद की भारी कमी है। भाजपा नेताओं पर खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि किसान खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन औद्योगिक घरानों को औने-पौने दामों में बेच रही है। वहीं, किसानों की फसलों को सस्ते में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की शोषणकारी नीतियों से परेशान किसान 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प ले चुके हैं।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com