“महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 13 हजार रुपए सैलरी वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने ₹21 करोड़ का घोटाला किया। BMW कार, 4BHK फ्लैट और लग्जरी बाइक खरीदी। जानें पूरी कहानी।”
मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 23 वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हर्षल कुमार क्षीरसागर ने सरकारी खाते से ₹21 करोड़ का घोटाला कर अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी बनाई। उसने इस रकम से BMW की लग्जरी कार, 32 लाख रुपए की बाइक, और अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक लग्जरी 4BHK फ्लैट खरीदा।
कैसे हुआ घोटाला?
खेल परिसर के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित धनराशि को इंडियन बैंक के खाते में जमा किया गया था। हर्षल ने फर्जी ईमेल बनाकर खाते से जुड़े ईमेल एड्रेस को बदलवाया और इंटरनेट बैंकिंग शुरू कराई। इस प्रक्रिया में उसने पुराने लेटरहेड का इस्तेमाल कर बैंक को ईमेल भेजा और ट्रांजैक्शन ओटीपी जैसी जरूरी जानकारी अपने नए ईमेल पर प्राप्त कर ली।
छह महीने तक चला खेल:
1 जुलाई से 7 दिसंबर के बीच हर्षल और उसके सहयोगियों ने ₹21.59 करोड़ को 13 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर को छह महीने बाद इस घोटाले का पता चला।
संपत्तियों का खुलासा:
घोटाला उजागर होने के बाद हर्षल की संपत्तियों का खुलासा हुआ:
- 1.20 करोड़ की BMW कार
- 1.30 करोड़ की SUV
- 32 लाख की BMW बाइक
- एयरपोर्ट रोड पर 4BHK लग्जरी फ्लैट गर्लफ्रेंड के लिए
- हीरे का चश्मा बनाने का ऑर्डर
- साथ ही, उसके साथी कर्मी के पति ने भी ₹35 लाख की SUV खरीदी।
आरोपी फरार, दो गिरफ्तार:
हर्षल घटना के बाद से फरार है। वहीं, उसकी सहयोगी यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal