लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को पीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण और जल आपूर्ति के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जाने वाला यह अवॉर्ड नीति निर्माण और उसकी प्रभावशाली क्रियान्वयन की दिशा में विशेष उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है। अनुराग श्रीवास्तव की अगुवाई में नमामि गंगे परियोजना और ग्रामीण जलापूर्ति अभियान में बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं।
Read it also : लखनऊ में अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, 7 दिनों में हटाने के निर्देश
इस उपलब्धि पर अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव आज दोपहर 3:30 बजे लखनऊ स्थित नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़े अभियानों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल जीवन मिशन, नमामि गंगे प्रोजेक्ट और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के अब तक के कार्यों और आगे की रणनीति पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
राज्य सरकार ने अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जल प्रबंधन और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal