देहरादून, 9 मई 2025 — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। राज्यमंत्री मधु भट्ट ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्यमंत्री मधु भट्ट ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने चारों धामों में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”
राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाकर सभी प्रमुख धामों के आसपास चौकसी को बढ़ा दिया है, ताकि तीर्थ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का खतरा न हो। इस कदम से यात्रियों के बीच एक सुकून का अहसास होगा और सुरक्षा में बढ़ोतरी से यात्रा का अनुभव और भी सुरक्षित रहेगा।
Read it also : उत्तर भारत के वायुसेना स्टेशनों पर अचानक हाई अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केंद्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की लाइफ लाइन भी है। यह यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का साधन भी है।
चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार किया। उन्होंने कहा केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रधानमंत्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करते हैं।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link