अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्री अयोध्या धाम में ‘श्री हनुमत कथा मंडपम’ का लोकार्पण किया। यह भव्य आयोजन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंडपम का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘श्री हनुमत कथा मंडपम’ न केवल धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि यह रामभक्तों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत भी होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल सनातन संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार में सहायक सिद्ध होगा।

👉 Read it also : पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड में दिखाई चुस्ती, शस्त्र निरीक्षण भी किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और आने वाले समय में यहां के धार्मिक स्थलों का और भी विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal